Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2019

नॉट्र डामः आग पर क़ाबू, पर 850 साल पुराने चर्च का गुंबद गिरा

फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉं ने कहा है कि नॉट्र डाम चर्च में लगी आग के बाद उसे दोबारा बनाया जाएगा. पेरिस के 850 साल पुराने इस विश्वप्रसिद्ध चर्च में सोमवार शाम आग लग गई थी. आग पर नौ घंटे बाद क़ाबू पा लिया ग या है. चर्च की मुख्य इमारत और दोनों मीना रों को बचा लिया गया मगर आग से इ सकी गुंबद और छत गि र गई. पेरिस के इस मध्यकालीन चर्च में सोमवार शाम सा ढ़े छह बजे के पास आग लग गई और देखते ही देखते पूरी इमारत में फैल गई. आग किस वजह से लगी, ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. इस चर्च के नवीनीकरण का काम चल रहा था और अधिकारियों का मानना है कि बहुत हद तक संभव है कि आग इसी वजह से लगी हो. आग को बुझाने की कोशिशें की जा रही हैं लेकिन इस प्रमुख गिरिजाघर का शिखर और छत ढह गई है. पिछले साल इस कैथोलिक चर्च को बचाने के लिए लोगों से आ र्थिक सहयोग करने की अपील की गई थी. बेहद पुरानी होने के कारण इमारत जर्जर स्थिति में है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि उनकी सारी संवेदनाए कैथोलिक लोगों और पूरे फ्रांस के लोगों के साथ हैं, जो इस दुर्घटना से आहत हुए हैं. उन्होंने कहा, ...