देश के करोड़ों रुपए लेकर फरार चल रहे शराब कारोबारी विजय माल्या के द्वारा वित्त मंत्री अरुण जेटली को
लेकर दिए गए बयान पर हंगामा जारी है. विजय माल्या ने कहा है कि वह लंदन
जाने से पहले अरुण जेटली से मिला था. अब बीजेपी के ही राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने इस मसले पर ट्वीट किया है जो कई तरह के सवाल खड़े करता है.
स्वामी ने गुरुवार को ट्वीट किया कि विजय माल्या के देश
से भागने से जुड़े अब दो फैक्ट हमारे सामने हैं, जिससे कोई इनकार नहीं कर
सकता है.
1. 24 अक्टूबर, 2015 को माल्या के खिलाफ जारी
लुकआउट नोटिस को 'ब्लॉक' से 'रिपोर्ट' में शिफ्ट किया गया. जिसके मदद से
विजय माल्या 54 लगेज आइटम लेकर भागने में फरार हुआ.
2. विजय माल्या ने संसद के सेंट्रल हॉल में वित्त मंत्री अरुण जेटली को बताया था कि वह लंदन के लिए रवाना हो रहा है.
विजय माल्या ने बुधवार को कहा कि वह भारत से रवाना होने
से पहले वित्त मंत्री से मिला था. लंदन में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की
अदालत में पेश होने के लिए पहुंचे माल्या ने कहा कि उसने मंत्री से मुलाकात
की थी और बैंकों के साथ मामले का निपटारा करने की पेशकश की थी.
अरुण जेटली ने दी थी सफाई...
अरुण जेटली ने फेसबुक पर इस संबंध में सफाई देते हुए
कहा, 'माल्या का दावा तथ्यात्मक रूप से गलत है. मैंने 2014 से अब तक उन्हें
मिलने का टाइम नहीं दिया. वह राज्यसभा सदस्य थे और कभी-कभी सदन में आया
करते थे. मैं सदन से निकलकर अपने कमरे में जा रहा था, इसी दौरान वह साथ हो
लिए. उन्होंने समझौते की पेशकश की थी, जिस पर मैंने उन्हें रोकते हुए कहा
कि मेरे साथ बात करने का कोई फायदा नहीं, यह प्रस्ताव बैंकों के साथ करें.'
राहुल गांधी ने मांगा इस्तीफा...
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने माल्या के बयान के बाद
वित्त मंत्री अरुण जेटली का इस्तीफा मांगा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि
माल्या की ओर से लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं और पीएम को तत्काल इस मामले
की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए. राहुल ने कहा कि जांच पूरी होने तक अरुण
जेटली को वित्त मंत्री के पद से इस्तीफा देना चाहिए.
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ ( ) चुनाव के नतीजे आज
घोषित किए जा रहे हैं. वोटों की गिनती जारी है, अभी तक चार राउंड की गिनती
पूरी हुई है. शुरुआती दौर में तीन सीटों पर आगे चल रही है. वहीं अध्यक्ष पद पर के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. इस बीच ईवीएम में खराबी के कारण 45 मिनट से काउंटिंग रुकी हुई है.
बुधवार को इसके लिए वोट डाले गए थे. इस बार मात्र 44.46
प्रतिशत ही वोटिंग हुई थी. राष्ट्रीय राजधानी के कॉलेजों में 52 केंद्रों
पर मतदान हुआ. इन चुनाव में कुल 23 उम्मीदवार खड़े हुए थे.
बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे और साढ़े नौ बजे के बीच 18.5 फीसदी मतदान हुआ और सुबह साढ़े 11 बजे तक 34 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.
डूसू चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ( ) और
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ( ) के प्रत्याशी मैदान में हैं, वहीं आम
आदमी पार्टी (AAP) की छात्र इकाई छात्र युवा संघर्ष समिति ने वामपंथी
छात्र संगठन अखिल भारतीय छात्र संघ ( ) के साथ गठबंधन किया है.
एनएसयूआई ने इन चुनावों में दिल्ली विश्वविद्यालय को
‘‘उत्कृष्टता संस्थान’’ का दर्जा दिलाने और दस रुपए की थाली का वादा किया
है जबकि एबीवीपी ने छात्र संघ का 50 फीसदी बजट महिलाओं और सामाजिक न्याय
संबंधित गतिविधियों पर खर्च करने तथा खेलों को बढ़ावा देने और कॉलेज परिसरों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनें लगाने का वादा किया है.
आप के फरवरी 2015 में दिल्ली में सत्ता में आने के
बावजूद उसकी छात्र ईकाई डूसू चुनावों में असफल रही है. उसने सीसीटीवी कैमरे
लगाने, परिसर में पुलिस बूथ लगाने, ‘‘गुंडागर्दी की संस्कृति’’ खत्म करने
और शिक्षा के व्यावसायीकरण का विरोध करने का वादा किया है. पल इवेंट के दौरान तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं – iPhone XS, iPhone
XS Max और iPhone XR. इनमें से दो स्मार्टफोन दिखने में एक जैसे ही लगते
हैं. आप ये कह सकते हैं कि ये दोनों ही iPhone X जैसे लगते हैं. डिजाइन कोई
ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं. हालांकि ये iPhone XS और XS Max गोल्ड कलर
वेरिएंट में उपलब्ध होंगे जो इन्हें देखने में अलग बनाएगा.
iPhone XR कम कीमत वाला आईफोन है है और जिसमें एलसीडी डिस्प्ले दी गई है. हम आपको इस स्टोरी में iPhone XS और XS Max के बारे में बताते हैं. कीमत
iPhone XS और iPhone XS Max भारत में 28 सितंबर से उपलब्ध होंगे. कंपनी के मुताबिक भारत में iPhone Xs के 64GB वेरिएंट की कीमत 99,900 रुपये होगी, जबकि 64GB iPhone Xs Max की कीमत 1,09,990 रुपये है.
प्रोसेसर
ऐपल ने इन दोनों स्मार्टफोन्स में A12 बायोनिक प्रोसेसर दिया है जो छह कोर वाला चिपसेट है. कंपनी के मुताबिक यह इंडस्ट्री का पहला चिपसेट है जो 7nm प्रोसेस पर काम करता है. टिम कुक ने कहा कि यह iPhone अब तक सबसे एडवांस्ड मॉडल है.
डिस्प्ले और स्पीकर
बेहतर डायनेमिक रेंज वाला डिस्प्ले है और स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं जो बेहतर साउंड क्वॉलिटी देने के काबिल हैं.
iPhone XS Max की डिस्प्ले काफी बड़ी है जो 6.5 इंच की है यानी सैमसंग के फ्लैगशिप Galaxy Note 9 से भी बड़ी.
iPhone XS और में 12 दिया गया है. की स्क्रीन सुपर रेटिना है और यह 5.8 इंच की है. डिस्प्ले नॉच बिल्कुल X जैसा ही है.
iPhone Xs Max में भी OLED पैनल का इस्तेमाल किया गया है और यह 6.5 इंच का है. हालांकि इस फोन का साइज iPhone 8 Plus जैसा ही है.
iPhone Xs के प्रोसेसर में क्या है खास
कंपनी के मुताबिक A12 बायोनिक चिपसेट 15 फीसदी तेज है और यह 40 फीसदी कम पावर की खपत करता है. इसमें 4 इफिशिएंसी कोर दिए गए हैं.
बैटरी बैकअप
बैटरी बैकअप की बात करें तो ऐपल के वर्ल्ड वाइड मार्केटिंग सीनियर वाइस प्रेसिडेंट फिल शिलर ने कहा है कि iPhone XS का बैकअप iPhone X के मुकाबले 30 मिनट ज्यादा है. जबकि iPhone XS Max के iPhone X से 1 घंटे की ज्यादा बैकअप देगा.
स्टोरेज
iPhone XS और iPhone XS Max तीन मेमोरी वेरिएंट के साथ लॉन्च किए गए हैं. 64GB, 256GB और 512GB.
बॉडी
इन दोनों नए आईफोन की बॉडी स्टेनलेस स्टील की बनी है जो सर्जिकल ग्रेड की है. स्मार्टफोन के दोनों तरफ ग्लास केसिंग दी गई है. ऐसा डिजाइन X में भी है.
वॉटर रेजिस्टेंट
iPhone X भी वॉटर रेजिस्टेंट है, लेकिन इन नए मॉडल्स में कंपनी ने पहली बार IP68 रेटिंग दी है जो इसे पूरी तरह वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट बनाता है. इन स्मार्टफोन्स में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है.
ऐपल ने दावा किया है कि इन नए आईफोन मॉडल्स में दी गई फेस आईडी किसी भी स्मार्टफोन में दिया जाने वाला अब तक का सबसे सिक्योर फेशियल ऑथेन्टिकेशन है. इसके लिए कंपनी ने हार्डवेयर ऐग्गोरिद्म का इस्तेमाल किया है. फेस आईडी में डॉट प्रोजेक्टर टेक्नॉलॉजी दिया गया है जो इसे खास बनाता है.
कैमरा
iPhone XS और में डुअल रियर कैमरा दिया गया है. पहले कैमरे के तौर पर इसमें 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस दिया गया है. इसका अपर्चर f/1.8 है. दूसरा कैमरा भी 12 मेगापिक्सल का है और यह टेलीफोटो है. इसका अपर्चर f/2.4 है. कंपनी के मुताबिक रियर कैमरे में 6- एलीमेंट लेंस दिया गया है जो 2x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है. सेल्फी के लिए दोनों स्मार्टफोन्स में 7 मेगापिक्सल का RGB कैमरा दियागया है जिसका अपर्चर f/2.2 है. इस बार रियर एलईडी में भी इंप्रूवमेंट किया गया है.
इस बार कंपनी ने पोर्ट्रेट मोड में कुछ ऑप्शन दिए हैं. इसके तहत फोटो क्लिक करने के बाद भी बोके इफेक्ट्स में बदलाव कर सकते हैं.
डुअल सिम सपोर्ट
भारतीय यूजर्स काफी समय से iPhone में डुअल सिम की मांग करते आए हैं. इस बार ऐपल ने डुअल सिम सपोर्ट भी दे दिया है. दोनों ही स्मार्टफोन्स में दो नंबर और दो डेटा प्लान्स चलाए जा सकते हैं. हालांकि इसके लिए आपको एक ही फिजिकल सिम यूज करना होगा. क्योंकि यहां e-Sim का कॉन्सेप्ट दिया गया है. एक फिजिकल सिम और ऐपल इंटीग्रेटेड eSIM लगाकर आप इसे डुअल सिम के तौर पर यूज कर सकते हैं. लेकिन इसके लिए टेलीकॉम कंपनियों को भी eSIM सपोर्ट देना होगा. हालांकि यह फीचर कुछ समय के बाद दिया जाएगा. कंपनी के मुताबिक आने वाले समय में नए सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए ये फीचर लोगों को मिलेगा. इस फीचर को भारत में आने की उम्मीद कम है.
चीन के लिए ऐपल ने खास तौर पर i में डुअल सिम सपोर्ट देने की बात कही है. क्योंकि वहां eSIM का कॉन्सेप्ट नहीं है इसलिए XS Max में कंपन दो सिम लगाने का स्लॉट देगी. भारत के लिए ऐसा ऐलान नहीं किया गया है.
Comments
Post a Comment