देश के करोड़ों रुपए लेकर फ रार चल रहे शराब कारोबारी विजय माल्या के द्वारा वित्त मंत्री अरुण जेटली को लेकर दिए गए बयान पर हंगामा जारी है. विजय माल्या ने कहा है कि वह लंदन जाने से पहले अरुण जेटली से मिला था. अब बीजेपी के ही राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने इस मसले पर ट्वीट किया है जो कई तरह के सवाल खड़े करता है. स्वामी ने गुरुवार को ट्वीट किया कि विजय माल्या के देश से भागने से जुड़े अब दो फैक्ट हमारे सा मने हैं, जिससे कोई इनकार नहीं कर सकता है. 1. 24 अक्टूबर, 2015 को माल्या के खिलाफ जारी लुकआउट नोटिस को 'ब्लॉक' से 'रिपोर्ट' में शिफ्ट किया गया. जिसके मदद से विजय माल्या 54 लगेज आइटम लेकर भागने में फरार हुआ. 2. विजय माल्या ने संसद के सेंट्रल हॉल में वित्त मंत्री अरुण जेटली को बताया था कि वह लंदन के लिए रवाना हो रहा है. विजय माल्या ने बुधवार को कहा कि वह भारत से रवाना होने से पहले वित्त मंत्री से मिला था. लंदन में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश होने के लिए पहुंचे माल्या ने कहा कि उसने मंत्री से मुलाकात की थी और बैंकों के साथ मामले का निपटारा ...