नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नेश नल डेमोक्रेटिक एलायंस ने 2014 के आम चुनावों में शा नदार जीत हासिल कर सरकार का गठन किया. कुछ ही महीने में यह सरकार अपने पांच सा ल पूरे करने वाली है, ऐसे में भारतीय ज नता पार्टी ने अपने घो षणापत्र में जो वादे किए थे, बीबीसी ने उनकी पड़ताल की है. 2014 के चुनाव अभियान के दौरान नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में 346 वादे किए थे. घोषणापत्र के कुछ वादे स्थिति में सुधा र के थे जिनका आकलन कठिन है, और कुछ में ठोस संख्या बताई गई थी जिसका आकलन आसान है. बीबीसी ने इस साल होने वाले आम चुनाव से पहले इन सब वादों की पड़ताल की और प्रगति या उसकी कमी को आंकने की कोशिश की है. घोषणापत्र में किए गए वा दों को लेकर हुई प्रगति को आंकने के लिए हमने तीन कैटेगरी ब नाई है. काम पूरा: घोषणापत्र के वो वादे जो पूरे हो गए हैं. काम जारी: वो वादे जिन को लेकर सरकार ने कुछ काम किया है, लेकिन अभी काम पूरा नहीं हुआ है. कोई काम नहीं: वो...